Rajasthali Law Institute

जयपुर में एक्सीलेंस ऑफ एडवोकेसी प्रोग्राम शुरू होगा, रिटायर जज देंगे ट्रेनिंग स

June 20, 2026

जयपुर में एक्सीलेंस ऑफ एडवोकेसी प्रोग्राम शुरू होगा, रिटायर जज देंगे ट्रेनिंग
स

जयपुर में एक्सीलेंस ऑफ एडवोकेसी प्रोग्राम शुरू होगा, रिटायर जज देंगे ट्रेनिंग सिटी रिपोर्टर | जयपुर एलएलबी की डिग्री के बाद स्टूडेंट्स के लिए पसंदीदा ब्रांच में कॅरियर बनाना आसान हो पाएगा। यह संभव होगा रिटायर्ड जज की ट्रेनिंग से, जो युवा एडवोकेट्स को मिलेगी। इससे कोर्ट में केस लड़ते समय उन्हें हिचकिचाहट नहीं होगी। यह एक्सीलेंस इन एडवोकेसी प्रोग्राम के तहत संभव हो पाएगा। देश में पहली बार यह कोर्स जयपुर में शुरू होने जा रहा है। डेढ़ से दो साल के इस कोर्स में पूर्व डिस्ट्रिक्ट जज एसके केसोट और हाई कोर्ट जज पीएस तोमर स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देंगे। इस कोर्स में वकालत से जुड़े 307 कार्यों की सूची शामिल होगी। यह कोर्स पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स रुचि के हिसाब से अपना कॅरियर तय कर पाएंगे। कॉर्पोरेट सेक्टर में उन्हें जॉब मिलने में परेशानी नहीं होगी। केस लड़ते समय सवालों के जवाब के लिए सीनियर एडवोकेट पर निर्भरता भी नहीं रहेगी। यह कोर्स इसी माह शुरू होगा। मनपसंद ब्रांच में जॉब के नए रास्ते खुलेंगे; राजस्थली इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एम. के. सिंह ने बताया कि अभी ऐसे केस सामने आ रहे हैं जिनमें स्टूडेंट्स एलएलबी और एलएलएम की डिग्री पर लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रैक्टिकल अनुभव नहीं होने की वजह से वे सफल एडवोकेट नहीं बन पा रहे हैं। कुछ साल प्रैक्टिस करने या जॉब करने के बाद इस प्रोफेशन को छोड़ देते हैं। वे इसी प्रोफेशन में अपना कॅरियर बनाएं।